तकिया मस्जिद और ढाई सौ मकान हटाने का रास्ता साफ ...!

तकिया मस्जिद और ढाई सौ मकान हटाने का रास्ता साफ ...!

उज्जैन। महाकाल लोक के लिए जमीन अधिग्रहित करने का रास्ता साफ हो गया है। तकिया मस्जिद व उसके आसपास के करीब 250 मकान जल्दी ही टूटेंगे। मगर सरकार इसके पहले सभी को निर्धारित मुआवजा देगी। जो कि 66 करोड़ के करीब होगा।

मप्र शासन ने तकिया मस्जिद और उसके आसपास बने मकानों को हटाने के लिए अवार्ड पारित कर दिया है। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति इस मामले में पहले ही नियमानुसार 7 करोड की राशि जमा कर चुकी है। अब मंदिर को 66 करोड 76 लाख 20 हजार रूपये और जमा कराने है। इस राशि के जमा कराने पर मंदिर को 2.135 हे. जमीन मिल जायेंगी। यह राशि उन सभी को प्रदान की जायेंगी, जिनको यहां से हटाया जायेंगा।

योगदान ...

इस अवार्ड को अंजाम तक पहुंचाने में एसडीएम नगर एलएन गर्ग के योगदान की सराहना करना जरूरी है। जिन्होंने भू-अर्जन को लेकर आई सभी दावे-आपत्तियों को ध्यान से सुना। उनका निराकरण किया। तब कहीं जाकर यह अवार्ड पारित हुआ है और मंदिर को जमीन मिलेंगी। सूत्रों का कहना है कि जल्दी ही सभी प्रभावितों को राशि दी जायेंगी। अवार्ड के दावे-आपत्ति निरस्त करने में पर्दे के पीछे सेवानिवृत्त श्री धवन की भूमिका भी सराहनीय रही है।