3-पद और दावेदार 4-हरी झंडी का इंतजार...!
ब्रेकिंग न्यूज़
उज्जैन।भारतीय जनता पार्टी में जिलाध्यक्ष के बाद केवल महामंत्री पद ही ताकतवर होता है।बाकी के पद और उस पर नियुक्ति, दिल को बहलाने जैसे होते है।असली लड़ाई महामंत्री पद के लिए होती है।जिसको लेकर नगर जिला इकाई में चर्चा है।3 पद और 4 दावेदार.... हरी झंडी का इंतजार..!
नगर जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने आखिरकार अपनी टीम के महामंत्री चुन लिए है।इसके अलावा 8 उपाध्यक्ष,8 मंत्री,1खजांची,1 कार्यालय मंत्री और 1 मीडिया प्रभारी के नाम पर भी मोहर लगा दी है।इन सभी की सूची बुधवार को राजधानी जाकर सौंप दी है।हमारे भरोसेमंद सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।
इन 4 की चर्चा
सूत्रों पर अगर यकीन किया जाए तो जिलाध्यक्ष श्री अग्रवाल ने ये 4 नाम भेजे हैं।जिनमें जगदीश पांचाल(लीडर),कमलेश बैरवा, आनंद सिंह खींची और मुकेश यादव का नाम शामिल है।इनमें से 3 नामों पर प्रदेश संगठन की मोहर लगना पक्का है।भाजपा के सूत्र इशारा कर रहे है कि पहले के 3 नामों पर ही मोहर लगेगी।जिसकी घोषणा आगामी 31 जुलाई के पहले होना पक्का है