अपराध से घृणा करो, अपराधी से नहीं: इसलिए बना दिया महामंत्री ..!

अपराध से घृणा करो, अपराधी से नहीं: इसलिए बना दिया महामंत्री ..!

उज्जैन। अपराध से घृणा करो: अपराधी से नहीं। यह चर्चा इन दिनों भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच सुनाई दे रही है। इशारा ... अभी-अभी जारी हुई माधव नगर मंडल की सूची की तरफ है। जिसमें 27 नाम शामिल है। इसमे शामिल 1 नाम को लेकर यह चर्चा है। पद... महामंत्री का है। जिन पर 1 दर्जन प्रकरण 3 विभिन्न थानों में दर्ज रहे है। तभी तो भाजयुमो जिलाध्यक्ष की अनुशंसा पर भी सवाल खड़े हो रहे है।

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक जोशी और भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन कुशवाह की अनुशंसा पर  11 जुलाई को सूची जारी हुई थी। अध्यक्ष माधव नगर मंडल प्रिंस लोदवाल ने यह सूची जारी की थी। जिसमें 27 नाम शामिल है। 26 नामों पर कोई विवाद नहीं है। लेकिन 1 नाम कुलदीप ठाकुर महामंत्री... को लेकर सवाल खड़े हो रहे है। अपराध बनाम अपराधी पर । भाजयुमो कार्यकर्ता खुलकर बोल रहे है। अपराध से घृणा करो... अपराधी से नहीं। कार्यकर्ताओं की इस बातचीत को लेकर चुप रहेंगे डॉट-कॉम ने खोजबीन की। तो यह सच उजागर हो गया कि आखिर क्यों अपराध बनाम अपराधी की कहावत को भाजयुमो कार्यकर्ता याद कर रहे है।

महामंत्री ...

भाजपा हो या भाजयुमो। दोनों में महामंत्री का पद सर्वाधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी पद पर कुलदीप ठाकुर पिता अशोक ठाकुर बैस निवासी बजरंग नगर कालोनी पंवासा की नियुक्ति हुई है। सूची जारी होने के बाद से ही कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। खासकर उन कार्यकर्ताओं में, जो कि वर्षो से पार्टी की सेवा कर रहे है। किन्तु आज तक उनको पद नहीं मिल पाया है। इन कार्यकर्ताओं का कोई आपराधिक रिकार्ड भी नहीं है। ताज्जुब इस बात का है कि ... जिसके खिलाफ थाना चिमनगंज में 10, थाना पंवासा और माधवनगर में 1-1 प्रकरण दर्ज है। उसको भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन कुशवाह की अनुशंसा पर महामंत्री जैसा महत्वपूर्ण पद दे दिया गया है। इसी को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।

जिलाबदर ...

भाजयुमो कार्यकर्ता यह भी बात कर रहे है। बल्कि दावा कर रहे है। जिनको महामंत्री बनाया गया है। उनको तत्कालीन कलेक्टर आशीषसिंह ने 14 जनवरी 21 को 1 साल के लिए जिलाबदर किया था। कलेक्टर न्यायालय ने 22 सितम्बर 20 को यह प्रकरण पुलिस द्वारा प्रस्तुत किया गया था।

विवेक जोशी

इनका कहना है ...

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक जोशी से सवाल किया गया। नियुक्ति देते वक्त कार्यकर्ता की जांच होती है या नहीं। इस पर उनका कहना था। मेरे पास जो भी मोर्चा- प्रकोष्ठ की सूची लेकर आता है। उनसे मेरा पहला प्रश्न यही रहता है। चेक करो ... कोई प्रकरण तो दर्ज नहीं है। आपराधिक रिकार्ड तो नहीं है। किसी भी प्रकार का संदिग्ध व्यापार तो नहीं है।

हर्षवर्धन

भाजपा जिलाध्यक्ष के बाद भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन कुशवाह से भी यही सवाल किया गया। उनका कहना था कि ... वर्तमान स्थिति में अगर आचरण अच्छा है। संगठन के प्रति काम कर रहा है। तो उस कार्यकर्ता को एक मौका दिया जाता है।

 कलेक्टर     

तैयारी ...

प्रशासनिक संकुल के गलियारों में इन दिनों एसडीएम- तहसीलदार- नायब तहसीलदार तैयारी कर रहे है। शनिवार को होने वाली परीक्षा की। यह परीक्षा खुद कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम के मार्गदर्शन में होगी। जिसका विषय चुनाव 2023 है। जिसमें आयोग के दिशा-निर्देश व नियमो से जुड़े सवाल पूछे जायेंगे। कलेक्टर ने इस परीक्षा को लेकर विशेष तौर पर पेपर तैयार करवाया है। जिसके बाद सभी परीक्षार्थी अधिकारी सहमे हुए है। तैयारी कर रहे है। कम से कम पास हो जाये। जिले के सभी अधिकारी इस परीक्षा की तैयारी में लगे हुए है।