मैडम को हटा दे: हमारा मानदेय बढ़ा दे ...!

मैडम को हटा दे: हमारा मानदेय बढ़ा दे ...!

मुख्यमंत्री बुधवार की शाम सवा 6 बजे उज्जैन आये थे। हेलीपेड पर भाजपा नेताओं की भीड थी। करीब 200 नेताओं की सूची प्रशासन को दी गई थी। इसमें जिला पंचायत के 14 सदस्य भी शामिल थे। इन सभी को हेलीपेड के अंदर जाने से रोका गया। अंदर काफी नेता मौजूद थे। जिला पंचायत सदस्यों से बाहर आकर मुख्यमंत्री मिले। सभी सदस्यों ने एक स्वर में 2 गुहार लगाई। पहली... जिला पंचायत सीईओ को हटा दे। दूसरी ... हमारा मानदेय/ अनुदान बढ़ा दे।

प्रदेश में सत्ता भाजपा की है। जिला पंचायत उज्जैन पर भाजपा काबिज है। इसके बाद भी जिला पंचायत सदस्यों की बात नहीं सुनी जाती है। जिसके चलते बुधवार की शाम मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के सामने सदस्यों का आक्रोश फूट पड़ा। जिसमें मददगार बने भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला। जिन्होंने इन सभी सदस्यों को हेलीपेड पर मुख्यमंत्री से मिलवाने में मदद की।

अंदर आने दो ...

वर्दी ने अपनी ड्यूटी निभाते हुए हेलीपेड तक जाने से इनको रोका। जिसमें जिला पंचायत सदस्य भी शामिल थे। सदस्यों को रोके जाने से जिलाध्यक्ष भाजपा बहादुरसिंह बोरमुंडला नाराज हो गयेउन्होंने उंगली दिखाकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। जिसके बाद सभी 14 सदस्यों को अंदर जाने दिया गया। इन सभी सदस्यों को आगे जाकर लाइन में खड़ा कर दिया गया। हेलीकाप्टर तक नहीं जाने दिया गया। जब मुख्यमंत्री श्री चौहान बाहर आये। तो सभी सदस्यों ने उनको घेर लिया। अपनी दोनों मांगे मुख्यमंत्री को बताई। सदस्यों द्वारा लिखित में ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को दिया गया।

दूसरी दफा मांग ...

जिला पंचायत सीईओ सुश्री अंकिता धाकरे को हटाने की मांग पहले भी हो चुकी है। पिछले साल सर्किट हाऊस पर। जिसमें खुद जिलाध्यक्ष भाजपा श्री बोरमुंडला भी मौजूद थे। जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा से यह मांग की गई थी। प्रभारी मंत्री ने यह बात सुनकर बोला था। आप सभी भोपाल आये। मुख्यमंत्री से टाइम लेकर मुलाकात करवा देता हूं। अपनी बात उनसे कहना। मगर फिर यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। जो आज जाकर मुख्यमंत्री के सामने उजागर हुआ। 

सहयोग नहीं करती ...

मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के बाद जिला पंचायत सदस्य ईश्वर पटेल वार्ड-7 और ओमप्रकाश राजोरिया वार्ड- 8 ने बताया। उन्होंने क्या कहा... यह चुप रहेंगे डॉट-कॉम के पाठक... वीडियों देखकर खुद जान ले।