आभार के लिए रुको- कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी- मुझे सब पता है...

आभार के लिए रुको- कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी- मुझे सब पता है...

उज्जैन।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज अपने गृहनगर में थे। कई कार्यक्रम में भाग लिया। फिर सिहंस्थ 28 के कामों की समीक्षा कर डाली। शिवाजी भवन में बैठक थी। जहाँ उन्होंने आभार प्रकट करने से पहले महापौर को रोक दिया। फिर साफ लफ्ज़ो में कहा।

सिंहस्थ निर्माण कार्य मे कोई *लापरवाही* मंजूर नहीं होगी।मुझे सब पता है। 

मुख्यमंत्री श्री यादव ने बुधवार की शाम समीक्षा कर डाली।जिसमे राजधानी से आए आला अफसर भी नज़र आए। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। जब बैठक खत्म होने की तरफ अग्रसर थी। इसके पहले मुख्यमंत्री ने कई आदेश/निर्देश दे दिए थे। तब महापौर मुकेश टटवाल आभार प्रकट करने के लिए खड़े हो गए।यह देखकर मुख्यमंत्री ने उनको रोक दिया। विनम्रता से कहा कि दो मिनिट रुको। अंतिम बात सुन लो।

उन्होंने चेतावनी के रूप में कहा।

निर्माण कार्य को लेकर कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। समय पर पूरे काम हो और आमजनता को किसी प्रकार की तकलीफ नहीं आना चाहिए।मुझे सब पता है। मुख्यमंत्री के तेवर देखकर एक पल के लिए बैठक में सन्नाटा छा गया। जिसके बाद महापौर ने बैठक को लेकर आभार प्रकट किया।