विकास का अध्यक्ष विकास पुरुष तय करेंगे, लेकिन उपाध्यक्ष के दो दावेदार तय.....
उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी में इन दिनों यह बात दावे से की जा रही है।दावा उज्जैन विकास प्राधिकरण को लेकर किया जा रहा है। जिसको लेकर दम ठोककर दो उपाध्यक्ष के नाम बताए जा रहे है।मगर जब दावा करने वालों से अध्यक्ष का नाम पूछा जाता है।तो वह चुप्पी साध लेते है।
मुकेश यादव
विजय अग्रवाल
भाजपा में इन दिनों अतिरिक्त उत्साह नजर आ रहा है। यह उत्साह पद की अभिलाषा रखने वालों में है।तभी तो विकास प्राधिकरण उज्जैन के लिए दो उपाध्यक्ष के नाम खुलकर बताए जा रहे है। इनमे से उत्तर विधानसभा से विजय अग्रवाल तो दक्षिण से मुकेश यादव का नाम लिया जा रहा है। भाजपाई केवल नाम ही नहीं ले रहे है,बल्कि दावा कर रहे है कि इन दोनों नाम पर ही मोहर लगेगी।कमलप्रेमी यह तक कह रहे है। माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी इन दोनों नामों पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है। इसके अलावा नगर पालिका निगम में दो एल्डरमैन के नाम भी सामने आए है। एक रामागुरु तो दूसरा नाम अरविंद तिवारी कार्तिकचौक निवासी का बताया जा रहा है।
किसके सर पर होगा ताज
आश्चर्य की बात है।एक समय था।जब कमलप्रेमियो के बीच इस बात की ज्यादा चर्चा रहती थी। कौन बनेगा विकास भवन का मुखिया। मगर अब मुखिया के नाम पर कोई मुँह नहीं खोलता है।ज्यादा कुरेदने पर मुख्यमंत्री की तरफ इशारा करके चुप हो जाते है।कुछ यह बोल जाते है। जो मुख्यमंत्री का होगा खास-उसके सर पर ही होगा विकास का ताज।मगर हमकों यह बात अच्छी तरह से पता है। सियासत में सगा शब्द विलोम है। वक्त के हिसाब से ही सगा और खास तय होता हैअब देखना यह है कि जब घोषणा होगी,कौन सगा या खास निकलता है। तब तक इंतजार कीजिए और चुप रह कर मजा लीजिए।